
अंबेडकर नगर
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इसे लेकर आईजीआरएस सेल में नियुक्त कर्मियों को एसपी केशव कुमार ने सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।
कहा कि आगे भी इसी सजगता के साथ समस्याओं के निस्तारण में तेजी दिखानी होगी।
आईजीआरएस पोर्टल पर नवंबर माह में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में आईजीआरएस सेल में यहां तेजी दिखाई। इसके चलते जिले को नवंबर माह की रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ। इस बेहतर कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र द्वारा आईजीआरएस सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र के जरिए उत्साहवर्धन किया गया। सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रदत्त प्रशस्तिपत्र को एसपी केशव कुमार ने संबंधित कर्मियों को देकर सम्मानित किया। इसमें महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी, आरक्षी ललित मोहन यादव, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, महिला आरक्षी मंजू पटेल व पूजा सिंह शामिल रहीं। एसपी ने मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ऐसा प्रयास आगे भी करते रहना है। सभी के प्रयास से यह संभव हुआ है।





