A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

भाजपा सरकार गरीबों के प्रति पुरी तरह समर्पित -, राज्य मंत्री गिरिश चन्द्र यादव

 

जौनपुर।खुटहन  क्षेत्र के बीरी शमशुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गरीब जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में कंबल मिलने से लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।

सभा को सम्बोधित करते हुए खेल राज्यमंत्री ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब, मजलूमों तथा जरूरतमंदों के प्रति समर्पित है। सरकार की हर योजना का लक्ष्य अंत्योदय है। जो बिना भेदभाव के समाज के सबसे आखिरी व्यक्ति के उत्थान व विकास सुनिश्चित करती है। उन्होंने बारी-बारी से शासन की योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताकर जनसमूह को इन योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विनय मिश्रा , सुभाष चन्द्र उपाध्याय,सुरेन्द्र सिंह, श्रवण उपाध्याय, अजय सिंह, नरसिंह विश्वकर्मा, दीपक यादव, मदनलाल सोनी, प्रधान संतलाल सोनी, विंदलेश पासवान,डा राम सूरत विंद, आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmailWhatsAppLinkedInTwitterXTelegram
Back to top button
error: Content is protected !!