A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानशिक्षासिकर

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने शीत लहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जारी किए आदेश

कक्षा एक से 8 तक के बच्चों का 8 व 9 जनवरी का अवकाश घोषित

1200 675 23271939 thumbnail 16x9 schoolसीकर. शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने जिले में संचालित समस्त सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी तथा 9 जनवरी 2025 का अवकाश घोषित किया है। जिला कलेक्टर ने कहा कि यह कदम छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। यह अवकाश केवल छात्रों के लिए लागू रहेगा। विद्यालय के शिक्षक और अन्य स्टाफ अपने नियमित कार्य के लिए विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला कलेक्टर शर्मा ने समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की कड़ाई से पालना करना सुनिश्चित करें। यदि किसी विद्यालय में आदेश के दौरान कक्षाएं संचालित पाई गईं, तो संबंधित संस्था के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!