A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

मुरादाबाद: कांठ में महिलाओं ने गाए लोहड़ी के गीत

Screenshot 20250114 222059सिख समाज ने पूरी आस्था के साथ लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया। नगर के गुरुद्वारा साहेब में श – फोटो : कांठ
कांठ। सिख समाज ने पूरी आस्था के साथ लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया। नगर के गुरुद्वारा साहेब में शबद कीर्तन भी किया गया, जिसमें गुरुवाणी से संगत निहाल हो गई।

सोमवार की रात कांठ कस्बे में धामपुर रोड़ स्थित गुरुद्वारा साहेब में सिख समाज के लोगों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में सर्वप्रथम गुरुग्रंथ साहेब के समक्ष माथा नवाया गया। इसके बाद महिला रागी जत्थे ने सबद कीर्तन में मधुर गुरुवाणी से उपस्थित संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा के ज्ञानी सरदार मनजीत सिंह और ज्ञानी सरदार ताजेंद्र सिंह ने लोहड़ी त्योहार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। दोनों ने मधुरवाणी में कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों और सिख युवतियों ने झूमते हुए लोहड़ी के गीत भी गाए गए। प्रसाद वितरण के बाद लंगर छकाया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के नगर प्रधान सरदार कुलवंत सिंह, संरक्षक कृपाल सिंह चढ्ढा, सिमरनदीप सिंह, नवलजीत सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सर्वजीत सिंह, रवींद्र सिंह गांधी, ताजिंद्र सिंह उर्फ सनी गांधी, सरदार भूपेंद्र सिंह गांधी उर्फ रम्मी, मनी गांधी, हरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, ताजेंद्र सिंह, हरवेंद्र सिंह, अमर सिंह, हनी गांधी, जसविंद्र सिंह, तरवेंद्र कौर, रनवीर कौर, गुरजीत कौर, परमजीत कौर, मनजीत कौर, सतवंत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!