A2Z सभी खबर सभी जिले की

उपसंचालक कृषि ने विभागीय प्रदर्शनों का अवलोकन किया

IMG 20250121 WA0076
सीधी । उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने जानकारी देकर बताया है कि राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन टरफा योजनान्तर्गत रबी 2024-25 में आयोजित चना किस्म जेजी.36 एवं जौ किस्म आरडी.2899 फसल के क्लस्टर प्रदर्शन कृषक राजेंद्र तिवारी ग्राम बढ़ौरा विकासखंड सीधी के यहां दिनांक 20.01.2025 को उक्त दोनों प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। उप संचालक कृषि एस. के. श्रीवास्तव, अनुविभागीय कृषि अधिकारी पी.एल. कुशवाहा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विवेक कुमार दुबे एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रशांत त्रिपाठी के द्वारा फसलों का अवलोकन किया गया। किसान ने मौके पर फसल के अच्छे उत्पादन की संभावना बताई। कृषक को फसल के बारे में उचित तकनीकी सलाह के साथ-साथ कीट ब्याधि, रोग एवं खरपतवार नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!