A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल सीधी का निरीक्षण

जिला जेल में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

सीधी ।IMG 20250121 WA0071मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री प्रयाग लाल दिनकर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेन्द्र जोशी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सोनू जैन, जिला विधिक सहायता अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला द्वारा जिला जेल सीधी में मंगलवार दिनांक 21.01.2025 को विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजन के साथ जिला जेल सीधी का निरीक्षण किया गया। उक्त शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रयाग लाल दिनकर ने बंदियों से अधिवक्ता, जेल में भोजन की गुणवत्ता चिकित्सकीय मेल-मिलाप तथा अन्य समस्याओं के संबंध में पूछताछ की तथा बंदियों को उनके अधिकार संबंधी जानकारी दी। जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्रशश वीरेन्द्र जोशी ने जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक सहायता, उनके अधिकार, अपीलीय अधिकार, जमानत के अधिकार, प्ली वार्गेनिंग तथा सालसा की योजना की जानकारी दी। शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री सोनू जैन ने उपस्थित बंदियों को अपील एवं पेरोल के अधिकार तथा विधिक सहायता योजना की जानकारी दी गई। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सिद्धार्थ शुक्ला ने बंदियों को जानकारी देते हुए कहा कि निःशुल्क विधिक सहायता तहसील एवं जिला न्यायालय के साथ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति तथा उच्चतम न्यायालय में उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति के माध्यम से उपलब्ध होती है।
उक्त शिविर में जेल अधीक्षक रविशंकर सिंह, उप जेल अधीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल ऋषभ सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी में इंटर्नशीप ले रही कु. हर्षिता सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी रूपेन्द्र कुमार मिश्रा, राजेश सिंह सहित सहित समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!