A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू को मिले पांच नए सहायक लीडर ट्रेनर 

IMG 20250122 WA0002

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: हरत कुमार

 

झुंझुनू. राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित सहायक लीडर ट्रेनर कोर्स में पूरे भारत वर्ष से 36 स्काउट शिक्षकों ने भाग लिया जिसमें राजस्थान से 12 स्काउट यूनिट लीडर्स ने सहायक लीडर ट्रेनर कोर्स में राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी (मध्य प्रदेश) में भाग लिया। राजस्थान के 12 लीडर्स में से झुंझुनूं जिले से 5 लीडर्स ने सहभागिता कर यह योग्यता अर्जित की। सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने सहायक लीडर ट्रेनर कोर्स की योग्यता अर्जित करने हेतु इस शिविर में स्थानीय संघ अलसीसर के रामदेव सिंह गढ़वाल, स्थानीय माननगर के विजय गर्वा, स्थानीय संघ बुहाना में ढाका माण्डी स्कूल के नरेश सिंह तंवर, स्थानीय संघ खेतड़ी के चिरंजीलाल शर्मा, स्थानीय संघ नवलगढ़ में परसरामपुरा स्कूल के शिव प्रसाद वर्मा ने उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

राजस्थान में एक साथ सर्वाधिक सहायक लीडर ट्रेनर बनने पर जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनसूईया सिंह, सी. ओ. गाइड सुभिता महला, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अलसीसर राजेंद्र सिंह, नवलगढ़ सीबीईओ अशोक शर्मा, एसबीईओ अशोक पूनिया, एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर प्रहलाद राय जांगिड़,अन्य शिक्षा अधिकारियों, स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की। सी. ओ. कालावत ने बताया कि अब इनके द्वारा जिले के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!