A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशकुशीनगर

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गौशाला का किया निरीक्षण

संविधान गौरव अभियान चौपाल में हुए शामिल

कुशीनगर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ.प्र. दिनेश प्रताप सिंह ने नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत कसया स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। वहां गायों को चारा,गुड़ खिलाया तथा साफ सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए। विकास खंड कसया के ग्राम धनहा में संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत चौपाल लगा कर कम्बल वितरण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस ने संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ करने का कार्य किया।नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान सम्मत कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बंचितों का विकास कर रही है। उन्होंने नगरपालिका के वार्ड सिद्धार्थनगर मल्लूडीह में संविधान गौरव अभियान के तहत आयोजित चौपाल को संवोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा ने संविधान के महत्त्व एवं संविधान तथा लोकतंत्र को कमजोर करने की कांग्रेस की साजिशों से जनता को अवगत कराने के लिए संविधान गौरव अभियान शुरू किया है। इस अभियान के जरिए भाजपा कांग्रेस की पोल खोलेगी क्योंकि संविधान और लोकतंत्र को जितना चोट कांग्रेस ने पहुंचाया है, उतना किसी ने भी नहीं किया है।कहा कि सपा व बसपा ने प्रदेश वासियों को बाबा साहब के नाम पर वोट लेकर लूटने का कार्य किया है।
विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का सम्मान भाजपा ने भारत रत्न देकर सम्मानित किया था जबकि कांग्रेस ने उनके खिलाफ प्रत्याशी खड़ा कर चुनाव हरवाया था।विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब के नाम का इस्तेमाल किया अपमानित किया और आज संविधान की गाथा गा रहे हैं। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिन लोगो ने संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ किया वे आज वे संविधान की दुहाई दे रहें हैं।
मुख्य अतिथि सहित आगंतुकों का नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने स्वागत किया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व संचालन दीपक शर्मा ने किया,जिला महामंत्री संतोष दत्त राय,मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय,सभाषद धर्मेंद्र यादव,अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा, सचिन पाठक,वीरेंद्र मिश्र,पिछड़ा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता,रामलोचन शर्मा,ओमप्रकाश जायसवाल ,आदित्य मिश्रा,विद्यापति प्रसाद,रविशंकर सिंह,सर्वेश गुप्ता,चंदन,उमेश सिंह,राजेश मद्धेशिया,सुनील पांडेय मौजूद रहे।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!