A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेसिक शिक्षा विभाग में धन सही उपयोग पर सख्ती

डीएम ने दी चेतावनी, बोले- मार्च 2025 तक पूरे होने चाहिए सभी विकास कार्य

सिद्धार्थनगर में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने विभाग को कड़े निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।IMG 20250124 000101

डीएम ने पीएम श्री स्कूल में आवंटित धनराशि के खर्च की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि एसएमसी मद में मिली राशि का पूर्ण उपयोग अनिवार्य है। उन्होंने विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष और अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

सभी कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण किए जाएं

जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिस खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा धनराशि वापस की जाएगी, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। विकास विभाग को निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों में चल रहे सभी कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण किए जाएं।

बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता पर भी जोर दिया गया। विद्यालयों में एमडीएम शेड और खेल सामग्री की व्यवस्था को पूर्ण करने के साथ-साथ विज्ञान किट, गणित किट और टीएलएम के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इन निर्देशों का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!