?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह की हो रही तैयारियां

परेड, प्रभात फेरी और स्वतंत्रता सेनानियों का किया जाएगा सम्मान

सिद्धार्थनगर में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरे जोश के साथ चल रही हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे से होगी, जब सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा।IMG 20250123 234739

पुलिस लाइन में सुबह 9:30 बजे विशेष परेड का आयोजन होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा फहराया जाएगा। स्कूलों में विशेष कार्यक्रमों का

आयोजन किया जाएगा, जहां छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास और देशभक्तों के प्रेरक प्रसंग सुनाए जाएंगे। दोपहर 2:30 बजे एनसीसी, स्काउट्स-गाइड्स, पीआरडी और होमगार्ड के जवानों का संयुक्त रूट मार्च निकाला जाएगा।IMG 20250123 234836

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों की पत्नियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों की साफ-सफाई का निर्देश दिया है। सभी सरकारी भवनों में एक दिन पहले ही सजावट और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।

IMG 20250123 234910

विशेष निर्देश दिए गए हैं कि केवल खादी के झंडों का ही प्रयोग किया जाएं, प्लास्टिक के झंडों का उपयोग पूर्णतः वर्जित है। ध्वजारोहण के बाद “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” के नारे के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत मलिन बस्ती में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!