A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेताजी की जयंती पर विशेष कानूनी पहल

हजारों लोगों को जागरूक करके बनाई मानव श्रृंखला, 'नो हेलमेट-नो फ्यूल' का होगा सख्त पालन

सिद्धार्थनगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और आम नागरिकों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।                     जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, उसके बाद जिलाधिकारी नेIMG 20250123 WA0003

उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया

जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर 1 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी के बाद से ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ नियम का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस समस्या से निपटने का एकमात्र तरीका जन जागरूकता है। उन्होंने विशेष रूप से मोटरसाइकिल चालकों से हेलमेट पहनने की अपील की और सभी नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!