कोरिया – जिले के सोनहत ब्लॉक में दिनांक 24 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की शुरुआत भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल सोनहत में की गई जिसमें होली टेंपल शिक्षण समिति के सचिव संजय कुमार दास ने भारत इंग्लिश मीडियम सोनहत राष्ट्रीय मुक्त ओपन स्कूल की जानकारी स्पष्ट करते हुए बताया कि यह संस्थान पूरी तरह से मुक्त है एवं राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर गवर्नमेंट से मान्यता प्राप्त संस्थान है जिसकी डिग्री से आप भारत के किसी भी राज्य ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी जॉब कर सकते हैं इसमें लगभग सभी प्रकार के सब्जेक्ट हैं जिसे आप अपनी इच्छानुसार चुनकर एग्जाम दे सकते हैँ जो बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारण नहीं पढ़ पा रहे वो 3 री क्लास से 12 तक के एग्जाम में बैठ सकते हैं। उनकाे एडमिशन दिया जाएगा एवं एससी. एसटी. एवं विशेष जनजातियों के विद्यार्थियों के लिए यह शिक्षा पूरी तरह से निशुल्क में दिया जाएगा। सप्ताह में 2 दिन क्लास भी संचालित होना बताया।
सोनहत ब्लॉक में सर्वप्रथम इसकी शुरुआत भारत इंग्लिश मीडियम सोनहत में की जा रही है उक्त कार्यक्रम में भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल के संस्थापक लालमन सिंह नेताम स्कूल के प्रचार्य सहित काफी संख्या विद्यार्थी एवं आसपास के सभी आमजन मानस उपस्थित रहे।






















