A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आम के पेड़ पर प्रेमी युगल को लटका देख इलाके में हड़कम्प मच गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों का मजमा लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल के शवों को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना छतारी क्षेत्र के गांव पंडरावल के करण (25) का गांव की ही खुशी (19) से प्रेम सम्बन्ध थे। दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे। मुलाकात भी करते थे। देर रात करन अचानक दिल्ली से गांव लौटा, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा। सोमवार की सुबह करन और उसकी प्रेमिका खुशी का शव गांव के पास आम के पेड़ पर लटका मिला।

एक तरफ खुशी का शव लटका हुआ था, तो दूसरी तरह करन का शव लटका था। जिसने भी ये नज़ारा देखा हड़कम्प मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। फील्ड यूनिट ने भी मौके से जांच कर सैम्पल लिए हैं।

  1. Screenshot 20250127 161315 Gallery
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!