
गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव
*मां वीणा वादिनी शिक्षा निकेतन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में धनुष यज्ञ रहा आकर्षण का केंद्र
*
राठ (हमीरपुर)। लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शासकीय और गैर सरकारी संस्थानों में क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल, मा वीणा वादिनि शिक्षा निकेतन, हिंद एंजिल्स पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों में राष्ट्रीय पर्व पर परंपरागत और भव्यता के साथ ध्वजारोहण किया गया। संविधान के 75 वर्ष पूरे होने और 76 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कस्बा स्थित अतरौलिया मां वीणा वादिनि शिक्षा निकेतन के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धनुष यज्ञ आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती पूजन मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी विधायक राठ एवं ब्लाक प्रमुख राठ रामदुलारी अनुरागी विशिष्ट अतिथि, भरत अनुरागी विधायक प्रतिनिधि राठ, अमरचन्द्र बाबू प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख राठ, नृपत साहू विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार शास्त्री, प्रबंधक रामकुमार ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत करते हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत गीत प्रस्तुत करके सभी का स्वागत किया गया। और बच्चों द्वारा गीतों के माध्यम से संविधान में बताए गए आदर्शों और कर्तव्यों का पालन, वीर शहीदों और देश की एकता पर तमाम गीत प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कव्वाली, दीप उनकी कब्र पर जलेगे सदा, धनुष यज्ञ, सती अनुसुइया, कैसेट नृत्य विद्यालय में आदि कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। जिसमें परिभागी दीप, सपना, खुशबू, रूद्र, आशिका आदि बच्चों ने भाग लिया। आए हुए सभी पत्रकार बंधुओं का विद्यालय परिवार ने सम्मान किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक भानु सिंह, रामकेश, वीरेंद्र कुमार वीरू, राहुल, प्रार्थना हेमेश, रचना, नीलम, निशा, पिंकी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव ने किया।




