
➡लखनऊ – 33 किलो चोरी की चांदी के साथ अर्पित मिश्रा गिरफ्तार, तारा शंकर सर्राफ के यहां काम करता था अर्पित मिश्रा, 2 दिन पहले 33 किलो चांदी की ज्वैलरी लेकर था फरार, पीड़ित सर्राफ ताराशंकर ने चौक कोतवाली में कराई थी FIR, 35 लाख की कीमत की चांदी की ज्वैलरी बरामद की
➡बुलंदशहर – तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार सेंट मोमिना स्कूल की रेलिंग तोड़ते हुए खेत में घुस गई। कार में नशे की हालत में 6-7 युवक सवार थे, और ड्राइवर भी नशे में था। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के पास हुई।
➡प्रयागराज – गृह मंत्री अमित शाह संगम स्नान के बाद अक्षयवट पहुंचे। उन्होंने संगम में डुबकी लगाने के बाद अक्षयवट की पूजा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद थे। गृह मंत्री अपने परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल हुए।
➡फर्रुखाबाद – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इस अवसर पर दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी पढ़ाया गया। यह सामूहिक विवाह समारोह क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।
➡कुशीनगर – तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें पत्नी की मौत हो गई और पति को हल्की चोटें आईं। हादसा हाटा कोतवाली नगर के ओवर ब्रिज के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
➡अधिवक्ता चंद्र शेखर यादव की निर्मम हत्या के बाद बस्ती में अधिवक्ताओं का गुस्सा फूटा। अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हत्या में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की और सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की अपील की।
➡मैनपुरी – दबंग पड़ोसी ने महिला, बच्चों को जमकर पीटा, महिला ने दबंग पड़ोसी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, महिला अपने परिवार के साथ पहुंची SP दफ़्तर , पीड़ित महिला द्वारा थाने में की थी शिकायत, पुलिस ने दबंगों के खिलाफ नहीं की कोई कार्रवाई, एसपी ने पीड़ित को दिलाया न्याय का भरोसा, थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम ईमलिया की घटना
➡सहारनपुर – सहारनपुर के गंगोह पुलिस को मिली बड़ी सफलता , पुलिस ने अपहरण हुए बच्चे को सकुशल किया बरामद , मदरसा संचालक के बेटे शाद का हुआ था अपहरण , अपहरणकर्ता ने संचालक से मांगी थी 25 लाख की फिरौती, पुलिस ने लखनऊ के रहने वाले आरोपियों को पकड़ा, गंगोह क्षेत्र के कुंडा कला गांव से हुआ था अपहरण
➡बुलंदशहर- सिकंदराबाद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात, छत के रास्ते घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, घटना के वक्त घर में मौजूद नहीं था पीड़िता का परिवार, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, सिकंदराबाद कोतवाली के एक मोहल्ले की घटना
➡रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहरावां गांव में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
➡सहारनपुर में नानौता पुलिस और ANTF टीम ने 615 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 फोन और 1 गाड़ी भी बरामद हुई। इस स्मैक की कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई भोजपुर तिलफरा चेक पोस्ट के पास की गई।
➡कुशीनगर – कुशीनगर के हाटा कोतवाली नगर के ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को हल्की चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
➡कुशीनगर- तेज रफ्तार पिकअप ने दो छात्रों को रौंदा, दोनों छात्रों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार, पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तरयासुजान क्षेत्र के बेदुपार चौराहे की घटना
➡उन्नाव- स्कूल बस और बाइक में टक्कर का मामला, बाइक सवार युवक की कल हुई थी मौके पर मौत, दसे में 2 छात्र, 1 छात्रा हुए थे गम्भीर घायल, तीनों भाई बहन को ट्रामा सेंटर किए गए थे रेफर, बीती रात इलाज के दौरान दूसरे छात्र की हुई मौत, परिवार में दो लोगों की मौत से मची चीख पुकार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लोहान पुरवा गांव की घटना
➡दिल्ली – सीएम आतिशी ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार यमुना नदी में जहरीला पानी छोड़ रही है, जिसके कारण अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। इस वजह से दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं। आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव को प्रभावित करने के लिए जानबूझकर यह काम कर रही है और वे चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे।





