A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिलाओं एवं बालिकाओं को लैंगिक समानता के साथ समान अवसर सहित सुरक्षित वातावरण प्रदान कराना होगा- महेंद्र सिंह उपनिदेशक पंचायत

-राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर ने समान लैंगिक विकास और जीपीडीपी पर की चर्चा

महिलाओं एवं बालिकाओं को लैंगिक समानता के साथ समान अवसर सहित सुरक्षित वातावरण प्रदान कराना होगा- महेंद्र सिंह उपनिदेशक पंचायत

-राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर ने समान लैंगिक विकास और जीपीडीपी पर की चर्चाIMG 20250129 WA0004 IMG 20250129 WA0005 4 IMG 20250129 WA0006 1 IMG 20250129 WA0008 3 IMG 20250129 WA0003

भरतौल (बरेली)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत पंचायत लर्निंग सेंटर ग्राम पंचायत भरतौल में बरेली मंडल के चारों जनपदों के ग्राम प्रधान और सचिव का एक दिवसीय प्रशिक्षण दो बैच में स्थानीय सतत विकास लक्ष्य की थीम महिला हितैषी ग्राम पंचायत पर हुआ। उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को लैंगिक समानता के साथ समान अवसर सहित सुरक्षित वातावरण प्रदान कराना होगा। उन्होंने सतत विकास लक्ष्य पर भी प्रकाश डाला। द्वितीय बैच में जनपद बरेली और शाहजहांपुर की तीस ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिव को प्रशिक्षण देते हुए राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने महिला हितेषी ग्राम पंचायत क्या, क्यों, कैसे पर ब्रेन स्टॉर्मिंगचर्चा और पीपीटी के माध्यम से समझाया। समान लैंगिक विकास पर चर्चा करते हुए राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने स्थानीय लक्ष्य पर चर्चा की और कहा कि सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक गतिविधियों तथा समुदाय आधारित संगठनों में महिलाओं की प्रतिभागिता को बढ़ा कर महिलाओं को समान कार्य के लिए समान वेतन पर जोर दिया। उन्होंने मातृ मृत्यु दर में कमी लाने पर चर्चा की। बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री महिलाओं में खून की कमी पर भी चर्चा करते हुए आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य बीमा, स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला विकास संबंधी गतिविधियों पर चर्चा कर बजट पर भी चर्चा की। उक्त बिंदुओं पर पंचायत की भूमिका पर चर्चा करते हुए ग्राम सभा में महिला सभा को सुनिश्चित करने, महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन देने, सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने, बेहतरीन स्वास्थ्य देखभाल हेतु जागरूकता लाने, सभी विकास कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। महिला और बाल विकास के लिए कार्य कर रही स्थाई समितियां को मजबूत बनाने कम लागत बिना लागत की गतिविधियों पर जोर देते हुए गांव में समान लैंगिक विकास पर चर्चा की। ग्राम पंचायत हेतु उपयोगी संसाधन तथा सहयोगियों पर चर्चा करते हुए सामान लैंगिक विकास एवं ग्राम पंचायत विकास योजना पर प्रकाश डाला। मॉडल ग्राम पंचायत भरतौल का उदाहरण देते हुए भी समझाया गया। तकनीकी सहायक अंकुर भट्ट ने तकनीकी जानकारी दी। मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह आदि ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रश्नावली एवं तकनीकी जानकारी पर चर्चा की। प्रथम एवं द्वितीय बैच में सामूहिक रूप से राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, अशोक कुमार सिंह, अंकुर भट्ट, राजपाल सिंह, सचिन देव, रुपेंद्र पटेल ने खुला सत्र आयोजित करते हुए प्रतिभागियों की जिज्ञासाएं एवं विभाग से सहयोग पर चर्चा की। प्रशिक्षण का मूल्यांकन के उपरांत समापन किया गया। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान हेतराम सागर, सोमपाल, विनीता सिंह सिरोही, ग्राम पंचायत सचिव संजय गंगवार, मुकेश कुमार, मोहम्मद कयूम, सुमित गुप्ता, पंचायत सहायक पूनम राय, प्रियंका देवी, चांदनी देवी सहित जनपद बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं के प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में भरतौल की ग्राम प्रधान प्रवेश, पूर्व प्रधान रीतराम, पंचायत सहायक निशा का विशेष योगदान रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!