A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

जैवविविधता एवं उसके संरक्षण विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

शाहगंज, स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में जैवविविधता एवं उसके संरक्षण विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डाक्टर नूर तलअत की। वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर डाक्टर विजय प्रकाश सिंह ने उक्त विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि कहा कि वनस्पति की कुछ प्रजातियाँ है जो बिल्कुल विलुप्त प्रायः हो चुकी है उनका संरक्षण अतिआवश्यक है वर्ना हमारी आने वाली पीढियां बहुत सी ऐसे जीव एवं वनस्पति के औषधि गुण एवं जीवो के उपयोग से अनजान रह जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश जैवविविधता का देश कहा जाता है इनके विलुप्त होने से हमारे पारिस्थितिकी तंत्र पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
महाविद्यालय की प्राचार्या सहित अन्य प्राध्यापकों ने भी अपने विचारों से उपस्थित छात्राओं को अवगत कराते हुए विलुप्त होते जीव एवं वनस्पतियों के संरक्षण के प्रति जागरूक होने के लिए कहा।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डाक्टर नूर तल अत ने एकेडमिक सोसायटी के सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए ढेरों बधाइयां दी,

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!