A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिहार केसरी डॉ श्री कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

संवाददाता मुंगेर प्रणव कुमार

मुंगेर बिहार शुक्रवार को शहर के तिलक मैदान स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी आधुनिक बिहार के निर्माता कहे जाने वाले बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह की पुण्यतिथि नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर रोहित मणि भूषण के अध्यक्षता में मनाई गई पुण्यतिथि के कार्यक्रम में सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया जिसके तत्पश्चात नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रोहित मणि भूषण ने कहा कि डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह ने बिहार को आधुनिक बनाने के लिए जो योगदान दिया है और अतुलनीय है आज जितने भी कल कारखाने लगे हुए हैं उन्हीं की देन है। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता शशांक रंजन ने कहा कि श्री बाबू ने ही दलितों का प्रवेश देवघर के बाबा बैद्य्नाथ मन्दिर में कराने का काम किया। इस मौके पर मुंगेर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर रोहित मणि भूषण ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अकरम परवेज, ब्रह्मदेव चौरसिया, युवा कांग्रेस बिहार प्रदेश के प्रवक्ता शशांक रंजन उर्फ मोनू महतो, सहित जिला कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस कमेटी मुंगेर कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ दलित प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस पार्टी के सभी विंग के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!