178 गर्भवतियों की हुई जांच 67 उच्च जोखिम में पाई गईं
भनवापुर। क्षेत्र की सीएचसी सिरसिया में बुधवार को गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा की अगुवाई में चिकित्सा टीम की तरफ से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सरिता, मनीषा, रेखा, मंजू, पूजा, शाहिना बानो, जया देवी, दुर्गावती आदि सहित 178 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करते हुए इलाज तथा चिकित्सीय परामर्श दिया गया।शिविर में जांच के दौरान 67 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करते हुए चिकित्सीय इलाज किया गया। डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि उच्च जोखिम होने का मुख्य कारण उच्च रक्तचाप, फीटस का बेड़ा होना, गंभीर एनिमिया, प्लेसेंटा का विकृत होना आदि पाया गया।
शिविर के माध्यम से गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में ही उच्च जोखिम वाले खतरे के लक्षण को चिह्नित करते हुए गर्भावस्था के प्रारंभिक दिनों में ही चिकित्सीय इलाज एवं परामर्श देते हुए अथवा उच्च चिकित्सालय पर संदर्भित करते हुए जच्चा और बच्चा को सुरक्षित किया जा सकता है।
इस दौरान डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल, डॉ. श्रेया चौधरी, डॉ. सवीहा मलिक, प्रेम कुमार त्रिपाठी, रुपम पाठक, सविता मौर्या, अर्चना चौधरी, वर्षा सागर, रेखा पांडेय, कृष्ण गोपाल पांडेय, रविंद्र कुमार, अश्वनी अग्रहरि आदि मौजूद रहे। भनवापुर : क्षेत्र सीएचसी सिरसिया अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम चौखड़ा में आयोजित टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम संध्या, आशा गौरी तथा आंगनबाड़ी उर्मिला उपस्थित रहीं।






