A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजीपुर: अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से पिकअप सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन घायल

भीषण सड़क दुर्घटना में प्रयागराज महाकुंभ से स्‍नान करके वापस घर जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और करीब आधा दर्जन से उपर घायल हो गये। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार प्रयागराज महाकुंभ में स्‍नान करके पिकअप से बांसगांव गोरखपुर निवासी करीब 20 श्रद्धालु वापस घर जा रहे थे। नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्‍हीं के पास रेवसा गांव के पास अनियंत्रित ट्रेलर से पिकअप की बॉडी फंस गयी जिससे भीषण दुर्घटना घट गया। ट्रेलर 8 श्रद्धालुओं को रौंदते हुए निकल गया और करीब एक दर्जन से उपर श्रद्धालु घायल हो गये। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गयी, घायलों को तत्‍काल चिकित्‍सा के लिए गाजीपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया। पुलिस शवों को कब्‍जे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है राहत कार्य जारी है। दुर्घटना की खबर मिलते ही भाजपा जिलाध्‍यक्ष सुनील सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर मेडिकल कालेज में पहुंच कर राहत कार्यों का जायजा लिया।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!