A2Z सभी खबर सभी जिले की

कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत छात्रों को दी गई जानकारी

  • IMG 20250131 WA0042सीधी । उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय संजय गांधी स्मृति स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी द्वारा क्षेत्रांतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए कॉलेज चलो अभियान चलाया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी. के. सिंह के मार्गदर्शन में अभियान दल द्वारा क्षेत्रांतर्गत विद्यालयों के भ्रमण के दौरान शुक्रवार दिनांक 31.01.2025 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक1 सीधी में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कक्षा 12वीं में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयीन प्रवेश प्रक्रिया, महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अभियान दल में महाविद्यालय के कॉलेज चलो अभियान के प्रभारी डॉ. उमाकांत साहू सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र व डॉ दिलीप कुमार सोनी विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एस एन त्रिपाठी शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

—————–

नगर पालिका में एचआईवी एवं एड्स विषय पर आयोजित हुई कार्यशालाIMG 20250131 WA0045

सीधी । जिला शहरी विकास अभिकरण जिला सीधी, मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति जिला चिकित्सालय जिला सीधी तथा नगर पालिका सीधी के सहयोग से नगर पालिका परिषद सीधी के सभागार में जिले की स्व सहायता समूहों की महिलाओं को एचआईवी एवं एड्स विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षकों द्वारा एचआईवी के फैलने के कारण असुरक्षित यौन संपर्क से, संक्रमित रक्त और ब्लड प्रोडक्ट (रक्त उत्पाद)से, संक्रमित सुइयों, सिरिंजों या नुकीले औजारों से, एचआईवी संक्रमित मां से उसके बच्चों को होने एवं बचाव के विषय में उपस्थित स्व सहायता समूहों की महिलाओं को जानकारी दी गई।कार्यक्रम में जिला शहरी विकास अभिकरण जिला सीधी से परियोजना अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सीधी मिनी अग्रवाल, आईसीटीसी काउंसलर जरीना बेगम, आईसीटीसी लैब टेक्नीशियन संतोष तिवारी, परियोजना प्रबंधक संपूर्ण सुरक्षा केंद्र जिला चिकित्सालय सीधी वेदांती मिश्रा, औसटी सेंटर काउंसलर इंदल सिंह, सिटी मिशन मैनेजर संदीप मिश्रा, दिलीप विश्वकर्मा, मनोज कुमार चौबे सिटी मिशन मैनेजर (डूडा) जिला शहरी विकास अभिकरण जिला सीधी, सहायक स्वच्छता अधिकारी गौरव सिंह चौहान एवं नगरीय क्षेत्र के सदस्यों के द्वारा सहभागिता की गई।

—————–

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मैराथन 4 फ़रवरी को

सीधी । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबिता खरे ने जानकारी देकर दिनांक 04.02.2025 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर लीनेस क्लब सीधी के सहयोग से समारोह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उक्त कार्यक्रम प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा जिसमें मैराथन आयोजन जिला अस्पताल से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट चौराहे से होते हुए सेन्ट्रल स्कूल से गांधी चौराहे तक किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिला चिकित्सालय सीधी एवं नगरपालिका क्षेत्र सीधी के आसपास के समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग आफीसर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, ए.एन.एम., आशा/ऊषा सहयोगी, सुपरपाईजर्स व समस्त स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए अधिकारी/कर्मचारी को आदेशित किया गया है कि दिनांक 04.02.2025 को प्रातः 08.00 बजे जिला चिकित्सालय प्रांगण में एकत्रित होकर उक्त मैराथन आयोजन को भव्य स्वरूप दिये जानेे हेतु समस्त चिकित्सक/कर्मचारी अपने-अपने ड्रेस कोड में उपस्थित होंवे। उक्त दिवस को सुबह 10 बजे के बाद समस्त चिकित्सक/कर्मचारी अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर पदीय दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

—————-

आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सीधी । अधीक्षण अभियंता (संचा-संधा) म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं. लिमि. ने जानकारी देकर बताया है कि 132 के.व्ही. उपकेन्द्र रीवा रामपुर नैकिन में रेल्वे लाइन के निर्माण हेतु विद्युत लाइन शिफ्टिंग कराने हेतु दिनांक 01.02.2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होने बताया कि दिनांक 01 फरवरी 2025 को 33 के.व्ही. अगडाल-रामपुर नैकिन फीडर से संबंधित सभी गॉव में विद्युत बंद रहेगी। कार्य की अधिकता के आधार पर समय को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

—————–

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!