A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

सचिव द्वारा किया गया रैन बसेरे का औचक निरीक्षण

IMG 20250206 WA0009

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: हरत कुमार

 

सीकर. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर की सचिव शालिनी गोयल ने गुरूवार को सीकर मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरे, आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा, आश्रय स्थल पर समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान वॉशरूम, टॉयलेट अत्यधिक गंदे पाए गए एवं वॉशरूम में टॉयलेट सीट टूटी हुई मिली और रात के समय शौचालय लाईट खराब होने के कारण आश्रय स्थल में आश्रय लेने वाले व्यक्तियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन अव्यवस्थाओं को लेकर सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि रैन बसेरे में पायी गई अव्यवस्था के लिए जिला कलेक्टर सीकर को पत्र लिखा गया है जिस से सर्दी के मौसम में जरूरतमंदो को सुरक्षित और सुविधा जनक आश्रय मिल सके।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!