A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

माधो बिरुआ को उपयुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया

IMG 20250212 150513

सरायकेला खरसावां जिले के आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, दुगनी के प्रशिक्षु माधो बिरुआ ने हाल ही में 38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड में तीरंदाजी इंडियन राउंड मिक्स इवेंट में रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के बाद, उन्हें जिले के उपयुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला द्वारा उनके कार्यालय में पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपयुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने माधो बिरुआ को बधाई देते हुए उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “आपने जो सफलता प्राप्त की है, वह आपकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, और मुझे विश्वास है कि आप आगे भी अपनी उपलब्धियों में वृद्धि करेंगे।”

उपयुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी, सरायकेला खरसावां को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षु माधो बिरुआ को खेल से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं, ताकि वह और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

इसके साथ ही, सरायकेला खरसावां के आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, दुगनी के प्रशिक्षक श्री बुद्ध श्रीनिवास राव और सुश्री रजनी पत्रों को भी माधो बिरुआ और अन्य होनहार खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें भी पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

उपयुक्त ने दोनों प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी और उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर ऐसे ही खिलाड़ियों को तराशने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

यह आयोजन जिले के खेल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, और माधो बिरुआ समेत अन्य खिलाड़ियों के लिए यह एक नई प्रेरणा का स्रोत बन गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!