उत्तर प्रदेशप्रयागराज

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर जानलेवा हमला

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर जानलेवा हमला, गाड़ी रोक कर चाकू से किया प्रहार

यूपी के प्रयागराज में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याण नंद गिरि पर जानलेवा हमला किया गया।

 दबंगों ने सेक्टर-16 में गुरुवार की रात को कार रुकवाकर हमला कर दिया।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात में आधा दर्जन युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव करने के दौरान उनकी चार शिष्याएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना मेला क्षेत्र के सेक्टर नंबर 16 में हुई बताई जा रही है। सभी घायलों को मेला के केंद्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बार बेली अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हमला करने के पीछे कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हमले के पीछे वर्चस्व की लड़ाई मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कार से उतरते ही हमलावरों ने महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर चाकू से हमला बोल दिया। इसके साथ कार में सवार अन्य तीन शिष्यों पर हमला किया गया। आरोप लगाया गया कि मारपीट करने के बाद हमलावरों ने गहने भी लूट लिए हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!