

अभाविप ने उप जिलाधिकारी निचलौल से नोक झोंक कर शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से सम्बंधित 23 सूत्रीय मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन दिया।
महराजगंज उत्तर प्रदेश
बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी ।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।।
महराजगंज/निचलौल।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निचलौल तहसील के कार्यकर्ताओं द्वारा निचलौल तहसील में उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम को 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा । जिसमें सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को उठाकर विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जो शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता है। शिक्षा एवं सामाजिक कार्यो से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर उपजिलाधिकारी निचलौल को मांगपत्र सौंपा मुद्दे इस प्रकार रहे
1. कॉलेज कैंपस के पास सभी मार्ग और नालो को सही किया जाए।
2. तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के मुख्य मार्ग का सुंदरीकरण हो।
3. कॉलेज के टाइम यातायात व्यवस्था सुद्ध की जाए जिससे कि विद्यार्थी अपने समय से विद्यालय पहुंच सके और विद्यालय से वापस घर आ सके।
4. विद्यालय में दूर क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा निजी वाहन में लिए जा रहे शुल्क को उचित लिया जाए और सीटों के अनुसार बैठाया जाए।
5. कॉलेज कैंपस के 100 मीटर के आसपास किसी भी दुकानों पर मादक पदार्थों को ना बेचा जाए और ना ही कोई सेवन करें।
6. निचलौल तहसील के अंतर्गत जितने भी प्राथमिक चिकित्सालय हैं वहां बाहर से आए मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार ना हो इसकी भी समीक्षा की जाए।
7. विद्यालय में शेक्षणिक कार्य पूर्ण होने के बाद अवकाश के समय प्रशासन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे कि विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था हो सके।
8. ट्रांसफर सर्टिफिकेट, प्रायोगिक परीक्षा, प्रैक्टिकल एवं प्रवेश पत्र के नाम पर विद्यालयों में विद्यार्थियों से जो धनउगाई की जा रही है इसकी कड़ी से कड़ी जांच हो।
9. निचलौल तहसील के अंतर्गत जितने भी अमान्य रूप से विद्यालय संचालित हो रहे हैं उसकी जांच की जाए।
10. जितने भी कोचिंग संस्थान बिना मान्यता प्राप्त अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं उसकी भी जांच की जाए।
11. प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जो भी जनप्रतिनिधि घूसखोरी एवं धन उगाई कर रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाई हो।
12. निचलौल तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी हिंदू अग्निदाह केंद्र (शमशान घाट) का सुंदरीकरण किया जाए।
13. जितने भी सड़क संबंधित योजनाएं लागू हुई हैं उनको जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
14. निचलौल तहसील संबंधित जो मुख्य मार्ग है उसको जल्द से जल्द बनवाया जाए जिससे की तहसील परिसर संबंधित कार्य पूर्ण होने में कोई बाधा ना आए।
15. EWS संबंधित समस्याओं की जांच कर उनका निस्तारण करें।
16. अध्यापकों का निर्धारित समय पर विद्यालय न पहुंचना।
17. निजी विद्यालय में प्राइवेट किताब लगाकर धनउगाई करना।
18. कोचिंग संचालक द्वारा 100 बच्चों का पंजीकरण करा कर हजारों बच्चों को बिना पंजीकरण के ट्यूशन पढ़ने वाले कोचिंग संचालकों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
19. सरकारी व अर्ध सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों द्वारा चलाई जा रही अवैध रूप से कोचिंग सेंटर बंद कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
20. निजी विद्यालयों में प्रत्येक वर्ष ड्रेस में परिवर्तन किया जा रहा है इसे बंद किया जाए।
21. निजी विद्यालयों में अध्यापकों को कम मानदेय देना एवं उनका शोषण करना।
22. निजी विद्यालयों में शिक्षक नियमावली के तहत संचालन न होना।
23. निजी विद्यालयों में प्रत्येक वर्ष किताबों में मनमाने ढंग से परिवर्तन करना।
इस अवसर पर प्रांत कार्यसमिति सदस्य अक्षत कश्यप ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे नागरिक की जो प्रशासन द्वारा मिल रही मूलभूत सुविधाएं उसको शत प्रतिशत मिलनी चाहिए।
पूर्व प्रांत कार्यसमिति सदस्य आदित्य पाठक ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों का अधिकार होता है और यदि विद्यार्थी शिक्षा से किसी कारणवश वंचित होते हैं तो यह प्रशासन-शासन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है। विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थियों के लिए इसी प्रकार से रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्य करता रहता है।
जिला संगठन मंत्री महाराजगंज अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा की सरकार द्वारा जो अधिकारी जनता की सेवा के लिए नियुक्त किए गए हैं उनको सरकार द्वारा जो योजनाएं जनता तक पहुंचाई जा रही है उसको धरातल पर उतार कर अंतिम पायदान पर बैठे नागरिक को मिलनी चाहिए।
अभाविप के कार्यकर्ता ने कहा आपसे विनम्र आग्रह करते हैं कि, उक्त समस्याओं का समाधान समयानुसार करने का कष्ट करें अन्यथा अभाविप के कार्यकर्ता वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन देते समय राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक शिवम् गौड, पूर्व जनजातीय संयोजक भानु प्रताप पाल, निचलौल नगर मंत्री हिमांशु अग्रवाल, नगर सोशल मीडिया संयोजक प्रिंस गुप्ता, कार्यकर्ता करुणेश पांडेय, अनमोल मिश्रा, आकाश मोदनवाल, सोनू कसौधन, अभिषेक अग्रवाल, सूरज साहनी, आशीष राणा, शिवम पांडेय, शुभम पांडेय, शशांक दुबे, अंकुर कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[yop_poll id="10"]



