A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

भाजपा कांग्रेस को पछाड़ कर नगर पंचायत बिलाईगढ़ मे निर्दलीय प्रत्याशी ने हासिल की जीत

सारंगढ़ संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे,15फ़रवरी 2025//नगर पंचायत बिलाईगढ़ में भारी राजनीतिक उलटफेर हुआ है जहाँ निर्दलीय प्रत्याशी दामोदर दुबे ने भाजपा कांग्रेस को पछाड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज करते हुये अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। वहीं पार्षद के लिये वार्ड क्रमांक 01 भाजपा से धनीराम राकेश, वार्ड क्रमांक 02 भाजपा से निर्विरोध घनश्याम राकेश, वार्ड क्रमांक 03 भाजपा से निर्विरोध मुकेश जायसवाल, वार्ड क्रमांक 04 भाजपा से अनूपबाई जायसवाल, वार्ड क्रमांक 05 भाजपा से उमाशंकर देवांगन, वार्ड क्रमांक 6 भाजपा से भगवती देवांगन, वार्ड क्रमांक 07 से निर्दलीय कीर्ति राजेश शर्मा, वार्ड क्रमांक 08 भाजपा से निर्विरोध सौभाग्य शरण सिंह, वार्ड क्रमांक 09 कांग्रेस से घसिया यादव, वार्ड क्रमांक 10 से निर्दलीय कन्हैया खूंटे, वार्ड क्रमांक 11 भाजपा से संतोष देवांगन, वार्ड क्रमांक 12 से निर्दलीय नरेश देवांगन, वार्ड क्रमांक 13 से निर्दलीय धनीराम देवांगन, वार्ड क्रमांक 14 भाजपा से लवी लव सोनी, वार्ड क्रमांक 15 से निर्दलीय केशरी जायसवाल ने जीत दर्ज की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!