रास्ते में छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रास्ते में छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
– मनचलों के आतंक से पीड़ित छात्रा की पढ़ाई हो रही थी बाधित , मनचलों से आहत होकर छात्रा ने कोतवाली थाने में दी तहरीर
– राघवेन्द्र रतन पाण्डेय ऊर्फ गुन्नू समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
– कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर उक्त प्रकरण की जांच में जुटी
*कोतवाली बस्ती*-कोतवाली पुलिस ने विद्यालय जाने वाली छात्रा को प्रतिदिन पीछा करने एवं मानसिक प्रताड़ना देने के आरोप में राघवेंद्र रतन पाण्डेय ऊर्फ गुन्नू समेत दो अन्य मनचलों के खिलाफ महिला उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और उक्त मामले की जांच में जुट गई है ।
आपको बता दें कि धर्मशाला रोड कम्पनी बाग गांधी नगर बस्ती की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि प्रतिदिन विद्यालय जाते समय रास्ते में राघवेंद्र रतन पांडेय ऊर्फ गुन्नू एवं 02 अज्ञात लड़कों द्वारा पीछा किया जाता है और छेड़खानी भी किया जाता है । यह कार्य लगभग 01 महीने से मनचलों द्वारा किया जा रहा है जिससे मानसिक रूप से छात्रा परेशान हैं । मनचलों के कुकृत्यों से आहत होकर पीड़ित छात्रा ने आपबीती परिजनों को बताई । पिता ने उक्त प्रकरण की जानकारी के लिए आरोपियों के पास फोन किया तो आरोपियों द्वारा जान से करने की धमकी दी गई । पीड़ित छात्रा के पिता लगभग 10:00 बजे जब घर से बाहर निकले तो देखा कि घर के सामने ही अर्टिका गाड़ी जिसका नम्बर – UP51BL8895 खड़ी थी । आरोपी गाड़ी में बैंठे थे । आरोपियों ने पीड़ित छात्रा के पिता को देखते ही क्रोधित हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे और कहा कि इस बार बचा दे रहे हैं लेकिन अगली बार लड़की के बारे कुछ कहोगे तो नही बचोगें अर्थात जान से खत्म कर देखें । पीड़ित पिता जान बचाकर किसी तरीके से घर में चला गया । तब आरोपियों के परिवार एवं रिश्तेदारों ने एकजुट होकर पीड़िता के घर पर आकर ईट – डण्डा से सीसीटीवी फुटेज एवं गाड़ी तोड़ने लगे तब पीड़ित पिता शोर गुल सुनकर बाहर देखा तो आरोपियों के परिवार एवं रिश्तेदार एकजुट होकर जान से मारने पर उतारू हो गए । किसी तरीके से जान बचाकर भाग निकले । पीड़ित पिता ने घटना की जानकारी 112 पुलिस और चौकी प्रभारी गांधी नगर को दिया था । आरोपियों ने कहा कि यदि हमारे किसी परिवार या रिश्तेदार के खिलाफ कार्रवाई हुई तो हम भी महिला उत्पीड़न मामले में फर्जी मुकदमा दर्ज करवा कर परेशान कर दूंगा । पीड़ित पिता ने कोतवाली थाने में मनचलों समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दिया था । कोतवाली पुलिस पीड़िता के पिता की तहरीर पर महिला उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में मनचलों के परिवारों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है ।








