उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुर खीरी

क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की बैठक आज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के महेवा गंज में बहुत ही उत्साह के साथ संपन्न हुई

IMG 20250216 184245

IMG 20250216 184115IMG 20250216 WA0447IMG 20250216 WA0446लखीमपुर में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के अध्यक्ष महासचिव प्रभारी प्रस्तावित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलने वाले संगठन की प्रथम बैठक में दिखा उत्साह

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की पहली बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय प्रमुख क्रांतिकारी संपादक माननीय अनिल दूबे आजाद जी के निर्देश पर आयोजित की गई इस बैठक में सर्वसम्मति से इरफान अंसारी को संगठन का जिलाध्यक्ष, अंशुल वर्मा को महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार हरीश पांडेय को जिला प्रभारी के रूप में प्रस्तावित किया गया है। इस दौरान क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की तरफ से बहराइच जिले से संजय शुक्ल व लखनऊ टीम से मृत्युंजय चौधरी मौजूद रहे।
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के केंद्रीय प्रमुख एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल दूबे आजाद जी के निर्देशानुसार लखीमपुर खीरी जनपद के महेवागंज कस्बे में स्थित पंचायत भवन में संगठन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में खीरी जनपद के क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। निर्धारित समय पर पत्रकार रामनिवास गुप्ता ने बैठक का संचालन शुरू किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की तरफ से संजय शुक्ल व लखनऊ टीम से मृत्युंजय चौधरी समेत कार्यक्रम अध्यक्ष अखिलेश रस्तोगी को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से लखीमपुर खीरी की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन करते हुए इरफान अंसारी को जिलाध्यक्ष, अंशु वर्मा को महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार हरीश पांडेय को जिला प्रभारी के रूप में चयनित किया गया है। प्रदेश से आए हुए दोनों प्रभारीगण द्वारा विस्तार से संगठन का उद्देश्य और केंद्रीय प्रमुख का संदेश प्रस्तुत किया और उपस्थित पत्रकारों में जोश भरने का काम किया प्रभारी ने संतोष व्यक्त करते हुए नव प्रस्तावित समस्त पदाधिकारी को अपनी शुभकामना ज्ञापित किया है आने वाले समय में लखीमपुर संगठन की रीड साबित होगा ऐसी आशा वक्ताओं ने व्यक्त किया अपने उद्बोधन में लखीमपुर के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों को भी आगाह किया कि अब क्रांतिकारी पत्रकार परिषद का गठन लखीमपुर जनपद में हो चुका है लोग अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और हमारे पत्रकार साथियों को भी सजग रहकर के पत्रकारिता करने की आवश्यकता है इस पर वरिष्ठ पत्रकारों ने अपना विचार व्यक्त किया है क्रांतिकारी पत्रकार परिषद का जिलाध्यक्ष चुने जाने पर इरफान अंसारी ने अपने सभी क्रांतिकारी पत्रकार साथियों को धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि वह क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के केंद्रीय प्रमुख द्वारा दिए गए दायित्व का तन मन और धन के साथ निर्वाह करेंगे। इसके साथ ही वह परिषद के सभी सदस्यों समेत जिले के सभी पत्रकार साथियों की हर समस्या में हर संभव मदद करेंगे। इसके साथ ही क्रांतिकारी संगठन का विस्तार करेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जनपद के वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को अपनी कलम की ताकत को पहचानना होगा, पत्रकार की कलम ही उसकी ताकत व पहचान होती है। पत्रकारों को एकजुट रहने की आवश्यकता है, इसमें क्रांतिकारी पत्रकार परिषद संगठन एक अहम् भूमिका निभायेगा। इस दौरान क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के अन्य सदस्यों ने भी अपने अपने विचार रखे। बहराइच से आये प्रभारी संजय शुक्ला ने कहा कि क्रांतिकारी पत्रकार परिषद संगठन का देश के तमाम राज्यों तक विस्तार हो गया है, यह इकलौता संगठन है, जिसमें किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं है, इसलिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन का विस्तार कर अपना सहयोग देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लखनऊ टीम से आये प्रभारी मृत्युंजय चौधरी ने जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी, महासचिव अंशुल वर्मा व जिला प्रभारी हरीश पांडेय को बधाई देते हुए जिले भर से आये क्रांतिकारी पत्रकारों को एकजुट होकर निस्वार्थ भाव से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह संगठन आपका अपना संगठन है, जितना हमारा संगठन मजबूत होगा, उतना ही हम स्वयं मजबूत होंगे। इसलिए आप सभी ईमानदारी से संगठन को विस्तार दें। आज की बैठक में जिला कार्यकारिणी के लिए जो नाम प्रस्तावित किए गए वह इस प्रकार हैं कमलजीत सिंह, सोनू पटेल, पंकज शर्मा, सुनीत बाजपेई, योगेश कुमार, रामनिवास गुप्ता, मोहम्मद इरफान गाजी, त्रिभुवन वर्मा, शरीफ अंसारी, रितेश कुमार, महताब अंसारी, शाबान सिद्दीकी मोहम्मद तहजुब थे।
इस दौरान बैठक में अतुल शुक्ला, नीरज यादव, अंकित वर्मा, तनवीरूद्दीन अंसारी, अनूप शर्मा, अरविंद कुमार मिश्रा, अर्कवंशी प्रदीप सिंह, नसरुद्दीन अंसारी, संदीप कुमार, राजेश राजपूत, राजू गिरि, अजय कुमार, नजर मोहम्मद, शफीउद्दीन अंसारी, खुर्शीद आलम, राहुल कुमार, अफजल अली, राजेश कुमार, पंकज राज, शिवम मिश्रा, अंकेश राजपूत, दुर्गा प्रसाद गोंड, नवीन गिरी, दिलीप कुमार गुप्ता, मनोज प्रजापति, रोशन, प्रियंका नीरज जायसवाल, सुनील यादव समेत अन्य दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!