उत्तर प्रदेशबस्ती

कमिशन की लगी है बीमारी ” सचिव, बी.डी.ओ. हुए भ्रष्टाचारी

कमिशन की लगी है बीमारी ” सचिव, बी.डी.ओ. हुए भ्रष्टाचारी 

“विकास खण्ड गौर के मध्य मे ग्राम पंचायत इटबहरा मे पंचायत भवन आज भी नही है,उपलब्ध लेकिन शासनादेश के विपरित,नियम के विरूद्ध सचिव द्वारा ही किया जा रहा है पेमेंट्स “

गौर-बस्ती। जनपद बस्ती के विकास खण्ड गौर के मध्य मे ग्राम पंचायत इटबहरा को लेकर आये दिन भ्रष्टाचार , गमन जैसे कामो को लेकर चर्चाए बनी हुयी है , वैसे तो विकास खण्ड गौर के खण्ड विकास अधिकारी और सचिवों के कारनामों से कौन नही परिचित होगा ,ऐसा ही पेंचिदा मामले को लेकर ग्राम पंचायत इटबहरा के कुछ लोगो का कहना है कि जिम्मेदार सचिव प्रशान्त पाड़े द्वारा ही-गमन लूट खसोट और जमकर भ्रष्टाचार करवाया जा रहा है !

ग्राम पंचायत इटबहरा को लेकरके सिर्फ़ कागजी दस्तावेजों मे ही सचिव प्रशान्त पाड़े द्वारा काम कराया जा रहा हैं एंव मनमानी तरीके से भुगतान करवाया जा रहा है ,जबकि ग्राम पंचायत इटबहरा को लेकर लगातार शिकायत भी किया जा रहा है परन्तु उसके बाद भी सुचारू रुप से जांच एंव परख-जिम्मेदार ,बी.डी.ओ.गौर के.के.सिंह द्वारा नही किया जा रहा है !

आखिरकार सूबे के मुखिया योगी महाराज की जीरो टॉलरेंस कि नीति कहा तक सही साबित हो रही है ,जरा सोचिये गणना कीजिए *जिसकी शिकायत किया जा रहा है,क्या उस सचिव को-जांच करने की जिम्मेदारी देना उचित एंव न्यौचित हैं* और सम्वैधानिक है !

 ऐसे ही नही विकास खण्ड गौर के खण्ड विकास अधिकारी सुर्खियो मे बने रहते है और सुर्खियो को समेटते रहते है , जरा सोचिये,हर असम्भव को सम्भव बनाने मे माहिर खण्ड विकास अधिकारी गौर, के.के सिंह अपने काले कारनामे को लेकरके पूरे जनपद मे तहलका मचाए हुए है ,दरअसल विकास खण्ड गौर मे असम्भव कुछ भी नही है जो काम न किया जाये ,कमीशन दीजिए काम लीजिये , ग्राम पंचायत के विकास से कोई मतलब नही !

 सचिव प्रशान्त पाड़े के खिलाफ आवन्टित गाँव के ग्रामीणो द्वारा सचिव प्रशान्त पाड़े पर भष्टाचार करवाने का आरोप लगाया जा रहा है और आवन्टित क्षेत्र के ग्रामीणो द्वारा ही लगातार शिकायत भी किया जा रहा हैं, परन्तु विकास खण्ड अधिकारी गौर और सचिव प्रशान्त पान्डे द्वारा बेखौफ मनरेगा एंव ग्राम पंचायतों के कार्यो मे जमकर भ्रष्टाचार करवाया जा रहा है और *गमन किये हुये प्रधान का सहयोगी बनकर सरकार के सरकारी धन निकालकर आपस मे बन्दर बाट किया जा रहा है !

 आरोप है कि सचिव प्रशान्त पाड़े.द्वारा अपने आवंटित क्षेत्र के गांवो मे अनैतिक क्रियान्वित कार्यो को लेकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है ,और “सरकार के सरकारी धन का दुरपयोग किया जा रहा है , ग्राम पंचायतो मे जहा खुली बैठक करवाने का नियम व प्रावधान है ,वहा सचिव प्रशान्त पाडे़ द्वारा मनमानी किया जा रहा है और बिना कोई बैठक करवाये ही सरकारी योजनाओ को मनमानी तरीको से कागजों में सिर्फ चलवाया जा रहा हैं, पंचायत भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण महत्वाकांशी कामो मे भी सचिव द्वारा मनमानी किया जा रहा है जबकि ग्रामीणो द्वारा कहा जा रहा है जिस भूमि को पंचायत भवन के लिये आवन्टित किया गया है उस भूमि पर निर्माण नही कराया जा रहा हैं,

Back to top button
error: Content is protected !!