A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिजली चोरी में 24 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  अब तक 550 पर हुई कार्रवाई

बिजली चोरी में 24 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भुता। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता की अगुवाई में टीम ने गांव सतवन पट्टी, ग्राम अहिरौला व भवनपुर न्यामतुल्ला में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी करने के 24 से अधिक उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिजली अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कराया है।

क्षेत्र के ग्राम सतवन पट्टी में अवर अभियंता रामदेव वर्मा ने अपनी टीम के साथ छापा मारा तो उपभोक्ता रामप्यारी, बालवीर, रामदास, बुद्धि बेगम, सत्येंद्र सिंह,सतवन पट्टी समेत चार गांवों में बिजली चेकिंग अभियान के दौरान रंगे हाथ पकड़े गए जाने आलम, धारा सिंह, फूलवती, नन्हेलाल, मुसब्बरी, जाने आलम, नाजिमा बानो, फातिमा, महेंद्र पाल, मोहम्मद नबी, महमूदन, मरजीना, रहीसूद्दीन, शमीमा बानो, कमालुद्दीन, धारा सिंह, फूलवती, नन्हेलाल बिजली चोरी करते पकड़े गए। इसी तरह अहिरोला गांव से कालीचरण व ग्राम भवनपुर न्यामतुल्ला से लालता प्रसाद, वीरेंद्र पाल आदि बिजली चोरी करते मिले

          अब तक 550 पर हुई कार्रवाई

  • चोरी से बिजली चलाने वाले बिजली बिल चुकाने की योजना में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसके तहत विभाग ने अब तक 550 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की है। अवर अभियंता रामदेव वर्मा ने बताया कि अभी सरकार द्वारा ब्याज माफी योजना चल रही है, जिन उपभोक्ताओं का बिल जमा नहीं हुआ है। वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अभी तक क्षेत्र के लगभग 550 उपभोक्ताओं पर मामला दर्ज हो चुका है।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!