A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

डीसी ने किया उद्घाटन, स्वरोजगार के लिए मिलेगी मदद

सिद्धार्थनगर के खुनियांव ब्लॉक के गोनरा गांव में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुवार को यहां अनुभव प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

IMG 20250221 063407

जिले के डीसी एनआरएलएम संदीप कुमार सिंह ने कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार

की योजनाओं के तहत यदि कोई समूह की महिला कैंटीन जैसा रोजगार शुरू करना चाहती है, तो उसे बैंक से आर्थिक सहायता मिल सकती है।

खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं को बकरी पालन और बैंक लोन से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने समूह गठन और नियमित बैठकों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी सुजीत जायसवाल, बीएमएम अभिषेक मिश्रा और अजय यादव मौजूद थे। शिव कुमार दुबे के अलावा अनुराधा, शीला, रीमा, कमलावती, राधिका और अभिलाषा सहित कई महिलाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!