
नागपुर-: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय होने के कारण महल परिसर में ड्रोन के उड़ानें पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बुधवार 26फरवरी को पुलिस आयुक्त रविन्द्र सिंघल जी ने इस आशय को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। आदेशानुसार महल परिसर में व्यापारिक एवं रिहायशी क्षेत्र हैं। यहां पर नित्यप्रति नए नए लोगों का आवागमन लगा रहता है। शादी ब्याह एवं अन्य समारोह के बहानें से ड्रोन के द्वारा संघ मुख्यालय की वीडियो या फोटोग्राफी की संभावना रहती है। जिससे किसी भी आयोजन के समय परिसर में संघ मुख्यालय होने से यहां पर ड्रोन के उड़ानें पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस आदेश का उल्लंघन कर ड्रोन उड़ाये जाने पर सख्त कार्यवाही भी की जा सकती है।














