A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

महागामा में विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती

लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग

महागामा नगर पंचायत में विभिन्न सैरातों की हुई बन्दोबस्ती

– श्रीनाथ सिंह को 95,80,500 में मिला बैरियर का डाक

– 6,02,500 में बस स्टैंड और ऑटो रिक्शा स्टैंड का डाक सुभाष कुमार के नाम

झारखंड, गोड्डा।

IMG 20250305 WA0005
बंदोबस्ती में शामिल लोग व पदाधिकारी

महागामा नगर पंचायत द्वारा विभिन्न सैरातों की बन्दोबस्ती प्रक्रिया नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के साथ सफलता पूर्वक पूरी कर ली गई। मोटर वाहन प्रवेश शुल्क वसूली डाक के लिए कुल पाँच प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से चार पात्र पाए गए। उच्चतम बोली लगाने वाले महागामा नगर के गुदिया निवासी श्रीनाथ सिंह को 95,80,500 रूपये में यह बन्दोबस्ती दी गई। बस स्टैंड और ऑटो रिक्शा स्टैंड की बन्दोबस्ती के लिए दो प्रस्ताव आए, जिसमें उच्चतम बोलीदाता सुभाष कुमार छोटा सिमड़ा, ललमटिया को 6,02,500 रुपए में आवंटन किया गया। मोहनपुर हाट की बन्दोबस्ती के लिए तीन प्रस्ताव आए, जिसमें सानु कुमार महागामा के खदहरामाल ने सबसे ऊंची बोली लगाई और उन्हें 1,69,500 रुपए में बन्दोबस्ती दी गई। महागामा हाट के लिए दो प्रस्ताव मिले, जिसमें अमित कुँवर महागामा को 1,05,400 रुपए में आवंटन किया गया। वहीं बसुआ चौक मीट मंडी और सब्जी मंडी के लिए कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ। होर्डिंग और विज्ञापन बन्दोबस्ती के लिए तीन प्रस्ताव आए, जिसमें उच्चतम बोलीदाता अवधेश कुमार यादव महागामा को 1,40,500 रुपए में यह कार्य सौंपा गया। नगर पंचायत ने सभी सफल बोलीदाताओं को निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज जमा करने और कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!