A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने छात्राओं को किया जागरूक

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने छात्राओं को किया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर एन0 के0 बी0 डिग्री कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर जनपद अंबेडकरनगर में महिला थाना अध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी व एन केबी डिग्री कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के विषय में व अच्छे से पढ़ाई करने के विषय में व शिक्षा के माध्यम से समाज में अपना उत्तम स्थान बनाए रखने व स्वास्थ्य के विषय जागरूक किया गया । सभी लड़कियों का महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा जिससे वह अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें । शिक्षित व जागरूक हो जिससे समाज में परिवर्तन ला सकें । साथ ही पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।

Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!