
वंदेभारतलाइवटीवी न्युज-: पुरी से चलकर ऋषिकेश की ओर जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के रेलवे मंडल में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के कारण यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पर चलेगी। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 22 मार्च को पुरी से चलने वाली ट्रेन क्रमांक 18477 पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस निजामुद्दीन से होते हुए तिलक ब्रिज जायेगी। यहां पर से बोंड पल्ली और नोली के रास्ते दिल्ली शाहदरा जायेगी। अंत में टपरी होते हुए अपने गंतव्य निजामुद्दीन की ओर बढ़ेगी। यह मार्ग परिवर्तन अस्थाई रूप से किया गया है।