A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गोलीकांड में शामिल भाजपा पार्षद का साथीअरेस्ट: मुरादाबाद में भाजपा पार्षद ने फौजीके बेटे को मारी थी गोली, टशन ने सलाखों में.पहुंचाया

Screenshot 20250318 232329गोलीकांड में शामिल भाजपा पार्षद का साथी हर्ष चौधरी पुलिसहिरासत में।

मुरादाबाद में फौजी के बेटे को गोली मारने की घटनामें भाजपा पार्षद अजय तोमर के साथ शामिल रहे हर्षचौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसपार्षद को पहले ही अरेस्ट करके इस मामले में जेल भेजचुकी है।घटना में भजपा पार्षद के साथ हर्ष चौधरी भी शामिलथा। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि बीती10 मार्च को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित आशियानाकॉलोनी में एक युवक पर फायर झोंका गया था। जिसमेंअजय तोमर नाम के व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार करकेजेल भेजा जा चुका है। आज घटना में संलिप्त हर्षचौधरी को पुलिस ने गिरफ्त्तार किया है। एसपी सिटी नेबताया कि हर्ष चौधरी ने ही मयंक गुर्जर के सर पर तमंचेकी बट मारकर घायल किया था। पुलिस ने हर्ष को कोर्टमें पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद अजय तोमरने फौजी के बेटे मयंक गुर्जर को गोली मार दी थी।पार्षद ने अपने अवैध पिस्टल से मयंक पर तीन फायरझोंके थे। जिसमें से एक गोली मयंक को पैर में लगीथी। घटना 10 मार्च को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र कीआशियाना कालोनी में हुई थी। सेना में भरत्ती की तैयारीकर रहे मयंक गुर्जर को भाजपा पारषद अजय तोमर नेपहले गालियां दी थीं फिर अंटी से पिस्टल निकालकरगोली मार दी थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!