A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशफतेहपुर

फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष जांच में 50 लाख लेने के दोषी

समिति ने पाया दोषी,अब क्या होगी कार्यवाही?

फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष जांच में 50 लाख लेने के दोषी

भारतीय जनता पार्टी के फतेहपुर के मौजूदा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की मुश्किलें बढ़ना तय है। उनके ऊपर पद के बदले पैसा लेने के गंभीर आरोप लगे थे। मामले में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने इसकी जांच कराई। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट नेतृत्व को सौंप दी है। इसमें आरोपों को सही पाया गया है। ऐसे में मुखलाल पाल की जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी तो खत्म हो ही गई, उन पर कार्रवाई की तलवार भी लटक रही है। फैसला प्रदेश नेतृत्व को लेना है। मामला किसी आयोग या निगम में चेयरमैन पद दिलाने का था। इसके लिए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजित कुमार गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष को पैसे देने का आरोप लगाया। इसकी लिखित शिकायत

जांच टीम ने सौंपी रिपोर्ट अब कार्रवाई का इंतजार  आयोग में चेयरमैन बनवाने के नाम पर लिए 50 लाख बांदा निवासी अजित ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल सहित प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को भी भेजी थी। इसमें जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर पद दिलाने के नाम पर 50 लाख लेने का आरोप लगाया था। हालांकि कुछ पदाधिकारियों ने 40 लाख रुपये दिए जाने की बात कही। आरोप था कि पैसा पार्टी फंड के नाम पर लिया गया था, मगर खुद ही रख लिया। लिखित शिकायत के अलावा मामले में ऑडियो भी वायरल हुए थे

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!