A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

चंदौली के किसानों के लिए खुशखबरी, अब जिले के किसान करेंगे मशरूम की खेती

चंदौली के किसानों के लिए खुशखबरी, अब जिले के किसान करेंगे मशरूम की खेती

चंदौली के किसानों के लिए खुशखबरी, अब जिले के किसान करेंगे मशरूम की खेती

चन्दौली  जिले में धान के कटोरे में किसान मशरूम की खेती भी करेंगे। मशरूम की खेती पर आने वाले खर्च पर 50 फीसदी तक अनुदान भी मिलेगा। इसके लिए उद्यान विभाग जिले कि किसानों को मशरूम की खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं किसानों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है ताकि किसान सकुशल तरीके से मशरूम की खेती कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें।आपको बता दें कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर हर स्तर से प्रयासरत है। इसके तहत प्रदेश सरकार मशरूम की खेती को बढ़ावा दिने के लिए कई योजनाएं और सब्सिडी प्रदान कर रही है। इससे किसान 20 लाख रुपये तक की मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित कर सकते हैं और 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।इसके तहत उद्यान विभाग मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 50 फीसद तक अनुदान दे रहा है। इससे किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए जिले के किसानों को पराम्परागत खेती के अलावा मशरूम की खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है।वहीं कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को बकाएदे मशरूम की खेती का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें बीज तैयार करने की विधि, भूसे को गीला करने की विधि, नमी की मात्रा, मशरूम की खेती के लिए उपयुक्त स्थान एवं उसकी किस्में और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। किसान उद्यान विभाग में आवेदन कर पंजीकरण कराकर मशरूम के खेती पर मिलने वाले अनुदान का लाभ उठा सकते हैंअन्य सब्जियों की खेती के लिए किया जा रहा जागरूक

 

चंदौली जिले के किसानों को परंपरागत खेती धान और गेहूं के अलावा स्ट्राबेरी सहित अन्य सब्जियों की खेती के लिए कृषि और उद्यान विभाग किसानों को जागरूक कर रहा है। इसी क्रम में अब जिले के किसानों को मशरूम की खेती करने का भी अवसर मिलेगा।  इसके लिए उद्यान विभाग जिले के किसानों को मशरूम की खेती के लिए प्रेरित कर रहा है। साथ ही कम खेत में अधिक उत्पादन के तकनीकी जानकारी भी देर रहा है। ताकि किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें।

 

उद्यान अधिकारी शैलेंद्र दुबे का कहना है किउद्यान अधिकारी शैलेंद्र दुबे का कहना है कि किसानों को परंपरागत खेती के साथ अन्य खेती करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि मशरूम, बागवानी, स्ट्राबेरी सहित अन्य सब्जियों की खेती से वह मजबूत बन सकें। वहीं इससे उनकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा।

 

 

इस संबंध में उद्यान अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि प्रदेश सरकार मशरूम की खेतीबताया कि प्रदेश सरकार मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर से प्रयासरत है। सरकार की ओर से मशरूम की खेती पर 50 फीसदी तक किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। जिले में मशरूम की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरक्ति किसानों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। किसान आवेदन कर अनुदान का लाभ ले सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!