A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

एएमयू के शोधकर्ताओं को ब्रेन कैंसर की नई दवा का पेटेंट मिला

शिवानी जैन की रिपोर्ट

एएमयू के शोधकर्ताओं को ब्रेन कैंसर की नई दवा का पेटेंट मिलाScreenshot 2024 0225 160821

 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंटरडिसिप्लिनरी ब्रेन रिसर्च सेंटर ( आईबीआरसी ) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित ब्रेन कैंसर की नई दवा ” एआरएसएच – क्यू ” को भारतीय पेटेंट प्राप्त हुआ है । यह यौगिक एएमयू के एप्लाइड केमिस्ट्री विभाग के सहयोग से विकसित किया गया । ” एआरएसएच- क्यू ” ब्रेन कैंसर की स्टेम कोशिकाओं को रोकने में प्रभावी साबित हुआ है । शोध टीम का नेतृत्व डॉ . मेहदी हयात शाही ने किया , जो 2005 से ब्रेन ट्यूमर पर शोध कर रहे हैं । यह दवा कीमोथेरेपी के मानक विकल्प टेमोजोलोमाइड से अधिक प्रभावी हो सकती है । टीम अब प्री – क्लीनिकल परीक्षण के माध्यम से इसकी प्रभावकारिता जांचने की योजना बना रही है । शोधकर्ताओं ने एएमयू प्रशासन और सहयोगियों का पेटेंट प्रक्रिया में समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!