A2Z सभी खबर सभी जिले की

संचारी रोगों पर नियंत्रण अभियान का सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया शुभारंभ

IMG 20250401 WA0017 2 IMG 20250401 WA0029 1 IMG 20250401 WA0023 1 IMG 20250401 WA0017 3

महराजगंज/उत्तर प्रदेश

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

महराजगंज 01 अप्रैल 2025 संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अभियान मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। जो 30 अप्रैल तक चलेगा। दस से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए साझा प्रयास जरूरी है। साझा प्रयास से ही संचारी रोगों को काबू में किया जा सकता है।

उक्त बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर से संचारी रोग नियंत्रण माह के शुभारंभ के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में लगे सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। जन जागरूकता के हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन भी रवाना किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि अभियान के दौरान लोगों के बीच जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई से लेकर फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। जनसमुदाय को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। स्वच्छ पेयजल के सेवन करने एवं शौचालय का प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के रोगियों के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया , कालाजार, फाइलेरिया,और क्षय रोग लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर जांच व उपचार के लिए अस्पताल भेजवाएंगी। कुपोषित बच्चों का भी चिन्हित किया जाएगा। सभी का ब्यौरा ई-कवच पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता परिवार के सभी सदस्यों का आभा आईडी भी बनाएंगी। ऐसे घरों को भी चिन्हित करेंगी जहां मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो। अभियान के दौरान यह भी संदेश दिया जाएगा कि बुखार होने पर सरकारी अस्पताल में निःशुल्क इलाज कराएं। बुखार में किसी प्रकार की देरी नुकसानदायक साबित होती है।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार, डीटीओ डॉ वीरेंद्र आर्य, एसीएमओ डॉ प्रदीप कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ नीरज लाल कन्नौजिया, डॉ उमेश चन्द्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, अपर जिला मलेरिया अधिकारी अनिल कुमार ,कौलेश्वर चौधरी, डीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, राहुल सिंह, नागेन्द्र वीरेंद्र लोहिया संजीव शुक्ला आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!