उत्तर प्रदेशबस्ती

हरैया में लोडर वैन ने मारी टक्कर, परिजनों ने बताया तीसरा हमला

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की मौत का मामला:हरैया में लोडर वैन ने मारी टक्कर, परिजनों ने बताया तीसरा हमला

पुलिस ने वैन चालक अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।

बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसे ने संपत्ति विवाद से जुड़े मामले का रूप ले लिया है। आमा पांडेय गांव के पास फ्लाईओवर के निकट एक तेज रफ्तार लोडर वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

परसौड़ा गांव के 50 वर्षीय राम सूरत हरैया तहसील से घर लौट रहे थे। दोपहर साढ़े तीन बजे बिना नंबर की महिंद्रा लोडर वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल राम सूरत को सीएचसी हरैया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने वैन चालक अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने इस घटना को हत्या की साजिश बताया है। मृतक की पत्नी के अनुसार, पिछले एक साल में यह तीसरा हमला था। इससे पहले कार से कुचलने और धारदार हथियार से हमला करने के प्रयास किए गए थे।

मृतक की बहन चंद्रकला ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों में अनिल (ग्राम साड़ी), अभिषेक चौधरी और संजय (दोनों रतनपुर निवासी) शामिल हैं। हरैया थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!