

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में कांठ नगर में स्कूल चलो अभियान व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह और जिला उपाध्यक्ष व छजलैट ब्लॉक कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रजवलित कर किया गया।

छजलैट ब्लॉक इकाई द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण और बैज लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय माथाना की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्कूल चलो अभियान पर शानदार गीत प्रस्तुत किया गया। डायट कांठ के बच्चों ने स्वागत गान के माध्यम से मेहमानों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा की संगठन सर्वोपरि है, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जो शिक्षक हितों की लड़ाई लड़ रहा है जब-जब संगठन ने कोई लड़ाई लड़ी है, तब-तब सफलता हासिल की है। जिला मंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विकास खंड क्षेत्र छजलैट का संगठन बहुत मजबूती से काम कर रहा है, पूरी कार्यकारिणी मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करें।

वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने शिक्षक हित के मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी अपने उत्तरदायित्वों को समझते हुए विभाग में शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने के लिए काम करना चाहिए। किसी भी तरह की समस्या के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ हमेशा शिक्षक हित में खड़ा है। कहा कि यह संगठन 1921 से शिक्षक हितों की लड़ाई लड़ रहा है, सभी मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करें।

छजलैट ब्लॉक कार्यकारिणी के अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए 06 से 14 वर्ष तक के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन स्कूलों में कराने की अपील की। साथ ही सेवानिवृत हुए शिक्षकों के आरोग्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। कहा कि संघ हमेशा शिक्षक हित में आपके साथ खड़ा है, ज़ब-जब संघ द्वारा आह्वान हो संगठन के साथ रहो, हमारी कार्यकारिणी पूरी तत्परता के साथ शिक्षक हितों की रक्षा कर रही है, हम ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य कर रहें हैं। अंत में उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी शिक्षकों, मीडिया के लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को रेहाना नेगी, दीपिका गुप्ता, राजवीर सिंह, रिजवान अहमद, चंद्रवीर त्यागी, सेवानिवृत सुनील सक्सेना व होराम सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन मास्टर जुबैर अहमद व चंद्रवीर त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।

अंत में कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत शिक्षक ब्रेशदयाल, नरेंद्र चौहान, विनीता शर्मा, सुनील सक्सेना, होराम सिंह, जीत सिंह, विमलावती, कुवरपाल सिंह सहित मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ठाकुरद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह, डिलारी के ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, आलोक मालिक, त्रिवेंद्र सिंह, अनुज चौहान, हीमांशु वशिष्ठ, सुखस्वरुप गुप्ता, सुमित ठाकुर, लोकेंद्र सिंह, रामचंद्र, दिनेश सैनी, सर्मेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, कृष्णगोपाल सिंह, शमीम अहमद, राजवीर सिंह, मास्टर अकरम अली, भूपेंद्र यादव, विवेक कुमार, रजत चौधरी, गौरव चौधरी, प्रियंका चौधरी, मधु चौहान, कंचन चौरसिया, दुष्यंत यादव, ऐश्वती, कोषाध्यक्ष मौहम्मद रिजवान, विग्नेश कौशिक, मेघराज सिंह, गरिमा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
[yop_poll id="10"]











