A2Z सभी खबर सभी जिले की

कानपुर नगर संजय वन रोड पर तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारा

बी एम डब्लू और इनोवा कार लगा रहे थे रेस

कानपुर किदवई नगर में शुक्रवार की रात संजय वन रोड पर
रेस लगा रही। बी एम डब्लू और इनोवा ने बाइक सवार को उड़ा दिया।इनोवा कार इतनी ज्यादा रफ्तार में थी।की बाइक के
परखच्चे उड़ गए।बाइक सवार काफी दूर तक घिसटता हुआ चला गया।जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद इनोवा चालक भाग निकला लेकिन उसकी नंबर प्लेट और बंपर गिर गया। जांच के बाद पुलिस ने लास को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया।उधर हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इनोवा चालक को गिरफ्तार कर लिया। लोगों ने बताया कि देर रात संजय वन पुलिस चौकी के पास बी एम डब्लू और इनोवा कार राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की तरफ तेजी से मुड़ी। उदयविला
गेस्ट से आगे बढ़ते ही सामने से आ रहे बाइक सवार किदवई नगर एच ब्लॉक निवासी 42 साल के नवीन गुप्ता को इनोवा ने जोरदार टक्कर मारी।बाइक सवार हवा में उछलकर कर घिसटता हुआ।किनारे खड़ी कार से टकरा गया।जिससे उसकी मौत हो गई।कार चालक धमाके की आवाज सुनकर उतरा तो खून से लथपथ बाइक सवार को देखा।उसने देखा कि बाइक सवार को टक्कर मारकर इनोवा चालक भाग निकला।पुलिस ने इनोवा की नंबर प्लेट के आधार पर जांच की तो इनोवा लाजपत नगर के गोपाल बाजपेई की निकली।पुलिस ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि टक्कर बी एम डब्लू ने मारी है।पुलिस ने उसे थाने बुलाया गया ।वहीं लोगों के बताने के अनुसार इनोवा में लाल रंग से भारत सरकार लिखा है।जबकि सफेद पर्दे बा कार के पीछे शीशे पर केंद्रीय जांच एजेंसी का लोगों बना हुआ था।
शिनाख्त के बाद पता चला कि वह एच ब्लॉक निवासी नवीन गुप्ता है। पता चला है कि वह मकान मालिक की बाइक लेकर दूध लेने घर से निकला था।IMG 20250405 070722

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!