A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशराजगढ़

नरसिंहगढ मंदिर श्री जमात में श्री रामनवमी उत्सव पर होगी महाआरती तैयारियां अंतिम चरण में

सृष्टि के आराध्य प्रभु श्री राम के प्राकट्य उत्सव की भव्य तैयारियां अंतिम चरण में रविवार दोपहर 12 बजे होगी आरती

राजू बैरागी 9977480626

नरसिंहगढ प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंदिर श्री जमात नरसिंहगढ मे प्रभु श्री राम के प्राकट्य उत्सव रामनवमी की भव्य तैयारी अपने अंतिम चरण मे हैं l मंदिर के महंत दीपेंद्र दास अनुसार दिनांक 6 अप्रैल रविवार को श्री रामनवमी की महा आरती ठीक दोपहर 12:00 बजे की जावेगी उत्सव मनाया जायेगा lIMG 20250404 WA0013

परम पूज्य ब्रह्मलीन गुरुदेव के समय से चली आ रही परम्पराओ का निर्वाहन करते हुए, मंदिर मे हर उत्सव के पूर्व सभी तैयारी कर ली जाती है l जिसमे मथुरा से मंदिर मे विराजमान ठाकुर जी की पोशाक मंगवाई जाती है l उत्सव पूर्व ठाकुर जी पूर्ण अभिषेक कर नवीन ऋतु के अनुसार समर सिल्क की पोशाक धारण कराई जाती है l विशेष श्रंगार मथुरा से ही ठाकुर जी को मंगवा कर समर्पित किया जाता है पूरे मंदिर परिसर को गौ माता के गोबर से ओर पीली मिट्टी से लीपा जाता है l रामनवमी उत्सव पर ठाकुर जी को लगने वाले भोग को बनाने की रसोई जिसमे आज भी सिर्फ ठाकुर जी का ही भोग बनता है, ऐसी लकड़ी वाली भट्टी को भी लेपन कर साफ सुथरा किया गया l महोत्सव के दिन परंपरागत आम के पत्तों की वानरवाल और केल के पत्तों से तोरण द्वार सजाया जाता है परम पूज्य गुरुदेव के समय से सेवा देने वाले सेवको के अनुभव के साथ नवीन सेवक अपना अमूल्य समय व सेवा मंदिर के प्रत्येक उत्सव मे देते है l महंत जी ने बताया कि सभी के सहयोग ओर सेवा से हर उत्सव को भव्य बनाने का हर सम्भव प्रयास किया जाता है l ढोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ प्रभु श्री राम के प्रकट उत्सव की आरती की जावेगी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर दर्शनों का लाभ ले प्रसादी लेवे l मंदिर सेवादारों करण सिंह कुशवाहा, विनोद नामदेव,अजय तिवारी, चुन्नीलाल कुशवाहा,कैलाश साहू,संजय अग्रवाल,पुरन कुशवाह,मुकेश सैनी, पीयूष शर्मा,अरुण कुशवाहा, दिलीप मेवाड़े,माधव गुप्ता आदि ने अपनी सेवा समर्पित की l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!