A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरें

श्रीराम नवमीं पर पोद्दारेशवर राम मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

।।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज की ओर से सभी माता बहनों भाईयों को श्रीरामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं ।।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी भगवान श्री रामचंद्र जी का अवतरण दिवस है। कल रविवार 06 अप्रैल 2025 को श्री रामनवमी का पावन पर्व है। इस शुभ अवसर पर पोद्दारेशवर राम मंदिर नागपुर की ओर से ऐतिहासिक श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा दोपहर 04 बजे से आरंभ की जायेगी। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र भगवान श्रीराम का भव्य रामेश्वर रथ होगा। जानकारी के अनुसार इस शोभायात्रा की शुरुआत भगवान के रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम माता जानकी जी लक्ष्मण हनुमान जी के श्री विग्रह की पूजा वंदना के साथ की जायेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार इस शुभ अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी, सरसंघचालक मोहन भागवत जी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित जी, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले जी, विधायक कृषणा खोपड़े जी, विधायक विकास ठाकरे जी, डॉ• नितिन राउत जी, कृपाल तुमाने जी, पुलिस आयुक्त डॉ रविन्द्र सिंघल जी, और विशिष्ट अतिथि भगवान की पूजा अर्चना कर रथ को खींचकर शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कल पोद्दारेशवर राम मंदिर में सुबह चार बजे उत्थापन मंगल आरती होगी। भगवान का अभिषेक के बाद अभ्यंग स्नान होगा। सुबह पांच बजे मंगल शहनाई वादन होगा। सुबह नौ बजे श्री रामकृष्ण मठ संकीर्तन मंडल के द्वारा श्रीराम संकीर्तन होगा। सुबह दस बजे ओम हरे हरे कृष्ण मानस एवं संकीर्तन मंडल एवं भजन प्रवाहकों के द्वारा महामंत्र का संकीर्तन होगा। दोपहर बारह बजे भगवान का अभिषेक षोडशोपचार पूजन होगा। इसके बाद मंगल वादन शहनाई वादन शंखनाद के साथ भगवान श्रीराम जी का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। शोभायात्रा पोद्दारेशवर राम मंदिर से आरंभ होकर – हंसापुरी बजरिया , गोलीबार चौक, के रास्ते इतवारी पहुंचेगी। यहां से सर्राफा बाजार , चितारओली, बड़कस चौक, केलीबागरोड, शिवाजी चौक, तिलक पुतला, शुक्रवारी तालाब, कॉटन मार्केट चौक, लोहपुल, आनंद टॉकीज, मुंजे चौक, झांसीरानी चौक, वेरायटी चौक , मानस चौक के रास्ते वापस राम मंदिर पहुंचेगी।शोभायात्रा मार्ग पर ड्रोन से नजर रखी जायेगी। पुलिस जवान भी तैनात रहेंगे।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!