कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री ने की मातृ शक्ति की आराधना
चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे सीएम योगी ने
कन्या पूजन अनुष्ठान में अपने हाथों से भोजन परोसा मुख्यमंत्री ने, दक्षिणा व उपहार देकर कन्याओं से लिया आशीर्वाद
गोरखपुर।
बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
गोरखपुर।मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा रखने के साथ उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति समेत अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने चैत्र (वासंतिक) नवरात्र की नवमी तिथि पर रविवार को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। नवमी तिथि के अनुष्ठान की कड़ी में गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में योगी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन किया, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परम्परा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।
चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि के अनुष्ठान में सीएम योगी एवं गोरक्षपीठाधीश्वर ने सबसे पहले कुंवारी कन्याओं के पांव धोये। उनके माथे पर रोली, चंदन, अक्षत आदि का तिलक लगाया। दुर्वा से उनका अभिषेक किया, माला पहनाई। चुनरी ओढ़ाकर एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अन्न क्षेत्र में सभी कुंवारी कन्याओं व बटुकों की श्रद्धाभाव से आरती भी उतारी। पूजन के बाद इन कन्याओं को मंदिर की रसोई में पकाया गया ताजा भोजन प्रसाद योगी ने अपने हाथों से परोसा। कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पहुंचे बटुकों को भी श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री यह भी ख्याल रखते रहे कि किसी भी कन्या या बटुक की थाली में भोजन प्रसाद की कोई कमी न रहे। इसे लेकर वह मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों को निर्देशित करते रहे। पूजन के दौरान काशी से पधारे जगद्गुरु स्वामी संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ सहित कई संत व मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कन्या पूजन से पूर्व प्रातःकाल के पूजन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना की।
पूर्णिया में आधार केंद्रों पर मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं, तय शुल्क से अधिक राशि लेने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: जिलाधिकारी
07/07/2026
CM Yogi Varanasi Visit: दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
07/07/2026
चंदौली और वाराणसी में आज रिमझिम वर्षा से मौसम सुहावना हो गया है। मानसून के सक्रिय रहने के कारण पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक की संभावना जताई है।
07/07/2026
शहर से डेयरियों को बाहर करने की कार्यवाही तेज, लापरवाही बरतने वाले 155 डेयरी संचालको का आवंटन निरस्त
07/07/2026
वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग – कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैंपियनशिप में प्रगति शर्मा ने जीते 03 पदक एवं भूमिका राय ने 02 पदक जीते
07/07/2026
सिदगुवा फर्नीचर क्लस्टर के विकास कार्यों की प्रगति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अक्टूबर 2026 तक अधोसंरचना कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य
07/07/2026
कलेक्टर ने रामेश्वर नगर की शाला में दी दस्तक, संचालित कक्षा में बच्चों से किया आत्मीय संवाद
07/07/2026
विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा नहीं करने की शपथ
07/07/2026
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’ ’ग्रामीण सेवा शिविर में पुश्तैनी मकान का पट्टा मिलने से पूरी हुई तुलसी देवी की वर्षों पुरानी अभिलाषा’
07/07/2026
मीरजापुर थाना को०देहात पर पूर्व में पंजीकृत जिम जिहाद से सम्बन्धित गैंग लीडर व गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों द्वारा अपराध से अवैध रूप से अर्जित की गयी कीमत – र 11 करोड़ 66 लाख 35 हजार की सम्पत्ति अन्तर्गत धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कुर्क
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!