?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पटेद्ददार का जमीन से नाम गायब कर हो गई बिक्री 

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने खेला- खेल

सिंगरौली। ऊंचे पदों पर बैठे कुछ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जालसाज किस तरह लोगों की जमीन हड़प रहे हैं इसका जीता जागता उदाहरण ग्राम कनई में देखने को मिला जहां बरसों से पटेद्ददार रहे अधेड़ की जमीन कागजी जलसाजी कर हड़प ली गई।

IMG 20250406 154721IMG 20250406 154831प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले की बरिगवाॅ तहसील अंतर्गत ग्राम कनई में सुशील कुमार शर्मा पिता राम जी शर्मा निवासी गायत्री मंदिर के पास मेढौली थाना मोरवा जिला सिंगरौली के नाम पर खसरा क्रमांक 1273/3 में 30 डिसमिल जमीन मौजूद थी। वित्तीय वर्ष 2011-12 में रीवा से रांची हाईवे के किनारे आने के बाद जमीन पर लालची निगाहें टिक गई क्योंकि जमीन की कीमते बढ़ गई, फिर शुरू हुआ दलाली और जलसा जी का धंधा तब ग्राम कनई की वह जमीन जो रीवा से रांची जाने वाले नेशनल हाईवे के किनारे स्थित है 1273/3/2/2 और जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 60 लख रुपए है सरकारी दस्तावेजों में वर्ष 2017-18 से वर्ष 2022-23 तक सुशील शर्मा पिता राम जी शर्मा के नाम पर थी वह अचानक से शांति वियार बेवा रिचकू बियार, गोविंद बियार पिता रिचकू बियार तथा रामलाल बियार पिता रिचकू बियार पता सिंगरौली के नाम पर हो गई जिसकी खबर तक भूमि स्वामी सुशील को नहीं लगी ।

IMG 20250406 155156लेकिन ताजुब की बात यह है कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 मैं फर्जी ही सही मध्यप्रदेश शासन के सरकारी दस्तावेज में जो जमीन 1273 /3 /2/ 2 शांति वियार बेवा रिचकू बियार के नाम पर है उसे वित्तीय वर्ष 2023 24 के ही आखिरी दिन 31 मार्च 2024 को रामलाल बियार पिता रिचकू बियार तथा अन्य द्वारा तथाकथित मानकुवर बाई पत्नी बोधन सिंह को ₹200000 में बेच दिया गया जबकि भूमि का मूल्य लगभग 60 लख रुपए है।

IMG 20250406 155753 IMG 20250406 155848 IMG 20250406 WA0045सूत्रों से हासिल जानकारी के मुताबिक यह समूचा खेल एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में कुछ जलसाजो और दलालों द्वारा खेला गया है जिसका संपूर्ण खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!