उत्तर प्रदेशबस्ती

बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर और क्लीनिक चलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर व क्लीनिक

बस्ती जिले में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर और क्लीनिक चलाने वालों पर सख्ती की तैयारी है। ऐसे लोगों पर स्वास्थ्य विभाग और औषधि विभाग संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की तैयारी कर लिया है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि मेडिकल स्टोरों की जांच होगी। जो भी जांच में मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक चलाते पाए जाएंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। जिन स्टोर का शटर जांच के दौरान बंद मिलेगा, उनकी दुकान पर नोटिस चस्पा की जाएगी। जिले में करीब 3300 मेडिकल स्टोर पंजीकृत है, लेकिन कुछ मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के ही संचालित हो रहे हैं। कई बार विभागीय जांच में भी यह सामने आया है। उन पर कार्रवाई भी हुई है। अब कुछ मामले ऐसे आ रहे है जो मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक भी संचालित कर रहे है। विभाग इन पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाएगा। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में गौरा चौराहे के पास मेडिकल स्टोर वाले ने एक युवक को इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी तबीयत और बिगड़ गई। मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मामला तूल पकड़ा तो विभाग भी हरकत में आया। जांच के लिए सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह को निर्देश दिए। जब मौके पर जांच करने पहुंचे तो मेडिकल स्टोर बंद मिला। जिससे बिना जांच के लौटना पड़ा। ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि सघन जांच करते हुए बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोरों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!