?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने किया निर्माणाधीन संकट मोचन एवं नवाब टैंक विद्युत सबस्टेशन का निरीक्षण, जल्द नगर वासियों को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति।

Screenshot 20250407 210838 सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने किया निर्माणाधीन संकट मोचन एवं नवाब टैंक विद्युत सबस्टेशन का निरीक्षण, जल्द नगर वासियों को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति।

संकट मोचन पावर हाउस के निर्माण से शम्भू नगर, सर्वोदय नगर, जवाहर नगर, जरैली कोठी, संकट मोचन, केन रोड, डी0एम0 कालोनी, बिजली खेडा, झील का पुरवा, किलेदार का पुरवा, खुटला मढिया नाका, खिन्नी नाका, निम्नीपार आदि क्षेत्रों को विद्युत संकट से निजात मिलेगा।

नवाब टैंक अतर्रा रोड सबस्टेशन के निर्माण से अवन्ती नगर, अतर्रा रोड, अलीगंज, खूटी चैराहा नवाब टैंक, एवं ग्राम हटेटी पुरवा, गंछा, कहला, ग्योडी बाबा, बजरंग पुरवा, कैत का पुरवा, बीच का पुरवा प्रागी तालाब, तिन्दवारा, रेउना, बडोखर, भरखरी आदि ग्रामों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

अधीक्षण अभियन्ता द्वारा बताया गया कि संकट मोचन विद्युत सब-स्टेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है इस सबस्टेशन को 25.04.2025 तक आम जनमानस के लिये चालू कर लिया जायेगा तथा नवाब टैंक सबस्टेशन का कार्य 15.05.2025 तक पूर्ण कर जल्द से जल्द जनता के लिये समर्पित किया जायेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!