

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की छजलैट इकाई के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक अलंकरण एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2024 व 2025 दो वर्षों में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों जीत सिंह, सुनील कुमार सक्सैना, विमला देवी, कुंवरपाल सिंह, हेमवती, नरेंद्र सिंह, होराम सिंह, विनीता देवी को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

एआरपी के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण चुके एआरपी अरूण कुमार यादव, टीकाराम और पंकज कुमार को भी स्मृति चिन्ह देकर और कांठ के मीडिया कर्मियों को भी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांठ के पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने शिक्षकों की समाज में भूमिका की सराहना की और सेवानिवृत्त शिक्षकों को आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षक हित के लड़ाई लड़ता रहेगा। शिक्षक संगठन को मज़बूत बनाने का कार्य करें।

कार्यक्रम के आयोजक और छजलैट ब्लॉक के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षकों के सम्मान के लिए कार्य करता रहेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने बाले सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दीपाली गुप्ता एवं पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भुवनेश कुमारी, सुरेंद्र विश्नोई, पंकज कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, छजलैट मंडल अध्यक्ष आंचल चौधरी, सतवीर सिंह मान, चौधरी, हुक्म सिंह, जिला मंत्री रविकांत गहलोत, संदीप जटराना मंत्री, सतपाल चौधरी, चरित्र कुमार, गौरव कुमार, सुरेंद्र कुमार विश्नोई, सुजा-उल-हक, अरूण कुमार यादव, टीकाराम, अशोक कुमार विश्नोई, सुरेंद्र चौहान आदि भारी संख्या में शिक्षक और संघ से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य रहे।








